Header Ads

test

दौलतसिंह मप्र पंचायत समन्वयक अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

शिवपुरी:-



शासकीय कर्मचारियों के हित में कार्य करने वाले मध्यप्रदेश पंचायत समन्वयक अधिकारी संघ ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 14 जिलों में अपने जिला अध्यक्षों को मनोनीत किया  है। शिवपुरी से जिलाध्यक्ष के रूप में शिवपुरी जनपद पंचायत में पंचायत इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत दौलत सिंह जाटव को मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रांताध्यक्ष रमेश नागर द्वारा संघ अधिसूचना जारी कर जिलाध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें उल्लेख किया गया है कि संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों की जिला अध्यक्ष पद नियुक्ति की जाती है।

यहां बता दें कि शिवपुरी जनपद पंचायत में लंबे समय से कार्यरत दौलत सिंह जाटव मिलनसार, ईमानदार और अपनी साफ- स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। श्री जाटव अपने उसूलों के पक्के हैं और पूरी तरह से कर्तव्यनिष्ठ माने जाते हैं। दौलतसिंह जाटव ने अपने जिलाध्यक्ष पद मनोनयन के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार मानते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया और कहा कि वह पूरे तन, मन से कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। श्री जाटव के मनोनयन पर शिवपुरी जनपद के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंच, सचिव, सहायक सचिव सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।



कोई टिप्पणी नहीं